Advertisement

पश्चिमी दिल्ली में किशोरी पर तेजाब फेंकने के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली में बुधवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी पर तेजाब फेंकने के मामले में तीन व्यक्तियों को...
पश्चिमी दिल्ली में किशोरी पर तेजाब फेंकने के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली में बुधवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी पर तेजाब फेंकने के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमले के मकसद का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।

पश्चिमी दिल्ली में अपने घर से स्कूल के लिए निकलने के कुछ मिनट बाद छात्रा पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश व्यक्तियों ने तेजाब फेंक दिया था। सफदरजंग अस्पताल के ‘बर्न आईसीयू’ में किशोरी का इलाज किया जा रहा है।

दिन में पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तम नगर के पास मोहन गार्डन में अपनी छोटी बहन के साथ जाते समय तेजाब हमले का शिकार हुई किशोरी ने दो लोगों का नाम लिया है, जो हमले के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। उनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सफदरजंग अस्पताल में एक चिकित्सक ने कहा, “उसका (पीड़िता का) चेहरा सात-आठ प्रतिशत तक झुलस गया है और आंखें भी प्रभावित हुई हैं। उसे आईसीयू में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है।”

इस घटना को लेकर आक्रोश फैलने के बाद उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना, महिला समूहों और अन्य लोगों ने प्रतिबंध के बावजूद बाजार में तेजाब उपलब्ध होने पर सवाल उठाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि आरोपियों ने इतना साहस कैसे जुटाया होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad