Advertisement

शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार ने बदला है हवा का रूखःकेजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में शिक्षा के सेकेंडरी, कालेज और तकनीकी सेक्टर में...
शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार ने बदला है हवा का रूखःकेजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में शिक्षा के सेकेंडरी, कालेज और तकनीकी सेक्टर में लोग पहले निजी की तरफ रूख करते थे लेकिन सत्ता में आने के बाद इस हवा के रूख को बदला है। पहली बार हालात बदले हैं और अब निजी स्कूलों से सरकारी की तरफ रूख किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने एक कर्जा गारंटी योजना के एक कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। आप सरकार के सत्ता में आऩे से पहले जानबूझकर सरकारी स्कूलों की हालत खराब की जा रही थी लेकिन दिल्ली में शिक्षा का एेसा मॉडल तैयार कर रहे हैं कि सरकार स्कूलों में गरीब का बच्चा 12 तक निशुल्क क्वालिटी की शिक्षा हासिल कर सकेगा। यह बदलाव केवल ढाई साल में आया है। रोहिणी में सरकारी स्कूल में निजी स्कूलों के करीब आठ बच्चों ने दाखिला लिया है और यह बड़ा बदलाव है। आप सररकार ने केवल वातावरण बदला है। वही प्राचार्या, शिक्षक और अधिकारी है बस बदली है तो राजनीति ईमानदार लोग आए और  उन्हीं कर्मचारियों के जरिए यह बदलाव कर दिखाया। इस साल सरकारी स्कूलों के 12वी के नतीजे 87 फीसदी आए जबकि निजी स्कूलों के केवल 78 फीसदी यानी नौ फीसदी सरकारी स्कूलों के नतीजे बेहतर रहे। सरकारी स्कूलों में 12वीं तक निशुल्क किताबें मिलेंगी और इसके बाद बच्चे अपने दम में पढ़ सकते हैं। सरकार की कर्जा गारंटी योजना के तहत उन्हें लोन मिल जाएगा जो 15 साल की आसान किश्तों पर और कम ब्याज दर पर चुकाना होगा। पहले कर्जा लेने में दिक्कत आती थी। अगर यह योजना दिल्ली में कामयाब रही तो देश के अन्य राज्य भी इस योजना को अपनाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि किसी भी देश का अगर विकास करना तो उसके लिए जरूरी है वहां के लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य। सरकार केवल इसके लिए केवल अच्छा वातावरण दे सकती है और दिल्ली की सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। शिक्षा में निवेश से लोग अच्छे होंगे तो देश का विकास खुद-ब-खुद हो जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement