Advertisement

अयोध्या में 5.51 लाख दीयों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम, 5 देशों के कलाकारों की रामलीला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पिछले चार दिन से दीपोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार शाम को यहां 14 जगहों पर 5.51...
अयोध्या में 5.51 लाख दीयों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम, 5 देशों के कलाकारों की रामलीला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पिछले चार दिन से दीपोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार शाम को यहां 14 जगहों पर 5.51 लाख दीप जलाए गए। सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर 4 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इसके लिए अयोध्या पहुंचे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति को पूरी दुनिया में फैलाने का काम किया है। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। राम की परंपरा पर हमें गौरव की अनुभूति होती है। अयोध्या की जब भी बात होती है, तो रामराज्य पहले हमारे दिमाग में आता है। जहां दुख के लिए कोई जगह न हो। ऐसा राम ऐसा राज्य ही रामराज्य कहलाता है। मोदीजी ने ऐसा ही रामराज्य स्थापित किया है। यह आधुनिक रामराज्य का उदाहरण है कि जाति और धर्म न देखकर सभी को बराबर हक दिया जा रहा है। किसी भेदभाव के बगैर कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।''

'पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं'

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पहले की सरकारें अयोध्या नाम से डरती थीं, आना भी नहीं चाहती थीं, लेकिन मैं अब तक डेढ़ दर्जन बार अयोध्या आ चुका हूं। मैं हर बार अयोध्या के लिए सैकड़ों करोड़ की योजनाएं लेकर आता हूं। आज भी हम 226 करोड़ की योजनाएं अयोध्या के लिए लाए हैं। अयोध्या को उसकी पहचान दिलानी है। दुनिया के हर सनातन धर्म मानने वाले के लिए अयोध्या की पहचान वैसे ही जैसे दूसरे धर्मों के लोगों के लिए उनके पवित्र स्थान की है।'

5 देशों के कलाकारों की रामलीला

दीपोत्सव में भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया और फिलीपींस के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। इसके साथ 22 सांस्कृतिक रथों को भी तैयार किया गया है। दीपोत्सव के प्रभारी आशीष मिश्र के मुताबिक, कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी है। अयोध्या के 13 बड़े मंदिरों में तीन दिन (24 से 26 अक्टूबर) लगातार 5001 दीये जलाए जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad