Advertisement

कोरोना: दिल्ली में लगातार चौथे दिन एक हजार से ज्यादा केस; 24 घंटे में तीन की मौत, महाराष्ट्र में 4004 नए मामले

महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना ने एक बार बेकाबू होता जा रहा है। दिल्ली में लगातार चौथे दिन एक हजार से...
कोरोना: दिल्ली में लगातार चौथे दिन एक हजार से ज्यादा केस; 24 घंटे में तीन की मौत, महाराष्ट्र में 4004 नए मामले

महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना ने एक बार बेकाबू होता जा रहा है। दिल्ली में लगातार चौथे दिन एक हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं।बीते 24 घंटे में 1534 मामले समाने आए हैं, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7.71% है। वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 4004 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से 2,087 मामले मुंबई के थे। राज्य में पिछले 7 दिन में 16 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,888 टेस्ट किए गए। इस दौरान 1255 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,119 पहुंच गई है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 1797 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी। कोरोना की संक्रमण दर भी आठ फीसदी के पार पहुंच गई थी।

वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कुल 2,087 नए मरीज संक्रमित पाए गए हैं. जबकि 1 मरीज की मृत्यु हुई हैं। संक्रमित (2,087 ) पाए गए कुल मरीजों में 95 प्रतिशत यानी 1,992 मरीज़ो में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। मुंबई शहर में इस वक्त कुल 24,825 बेड उपलब्ध है. जिसमें से वर्तमान में 652 बेड इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। मुंबई में इस समय कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में शनिवार को 3883 मरीज मिले थे, जबकि 2 मरीजों की मौत हुई थी।

देश में रविवार के दिन कोरोना के 13 हजार नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना के कुल 12,899 नये मामले आए हैं। वहीं 15 लोगों की जान भी गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है और ये मामले अब बढ़ कर 72,474 तक पहुंच गए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 4,32,96,692 हो गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad