Advertisement

कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह भाजपा में हो सकते हैं शामिल, बढ़ सकती है स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें

उत्तरप्रदेश में मात्र कुछ ही दिनों में चुनाव होने हैं, लेकिन पार्टियों में दलबदल का खेल अभी भी थमता नजर...
कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह भाजपा में हो सकते हैं शामिल, बढ़ सकती है स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें

उत्तरप्रदेश में मात्र कुछ ही दिनों में चुनाव होने हैं, लेकिन पार्टियों में दलबदल का खेल अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो, कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, आरपीएन सिंह आज नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सबसे बड़ी राजनीतिक विडंबना है कि कांग्रेस ने एक दिन पहले ही अपने स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की थी, जिसमें आरपीएन सिंह का भी नाम है।

आपको बता दें कि आरपीएन सिंह 1996 से लेकर 2009 तक पडरौना विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। वो 2009 में, कुशीनगर सीट से लोकसभा का चुनाव जीते और कांग्रेस सांसद के रूप में लोकसभा पहुचे थे।

खबरों के अनुसार, पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह को बीजेपी वहीं से चुनावी मैदान में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो उनका सामना हाल ही में सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य से हो सकता है। गौरतलब हो कि 2009 लोकसभा चुनाव में आरपीएन ने यूपी के तत्कालीन बसपा नेता वामी प्रसाद मौर्या को हराकर लोकसभा पहुंचे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad