Advertisement

किशोर कुमार के जन्मदिन पर कांग्रेस ने उनके गीत के बहाने कहा- प्यार बांटते चलो

कांग्रेस ने किशोर कुमार के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए उनके गाने का वीडियो शेयर किया है। साथ ही...
किशोर कुमार के जन्मदिन पर कांग्रेस ने उनके गीत के बहाने कहा- प्यार बांटते चलो

कांग्रेस ने किशोर कुमार के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए उनके गाने का वीडियो शेयर किया है। साथ ही पार्टी ने इस गाने के बहाने संदेश देने की भी कोशिश की है। गाने के बोल हैं, 'प्यार बांटते चलो। क्या हिंदू, क्या मुसलमां, हम सब हैं भाई-भाई।' यह गाना 1965 की फिल्म 'हम सब उस्ताद हैं' का है।

देखें वीडियो-

कांग्रेस इस तरह की बातों से लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी को गले लगाया था। इसके बाद से कांग्रेस ने इस तरह का रुख अपनाया हुआ है।

किशोर कुमार एक गीतकार, अभिनेता और निर्देशक के रुप में सभी के सामने मौजूद थे। इन्होंने सभी अपने जीवन के सभी किरदार बखूबी निभाए और जो कि सभी को पसंद आए। आज की तारीख में ही 4 अगस्त को किशोर जी का हम जन्मदिन मना रहे हैं।

किशोर कुमार जी का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। किशोर जी ने हिन्दी फिल्म जगत में बंगाली, हिंदी, मराठी असमी, गुजराती, कन्नड़ भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। इसके साथ ही किशोर जी ने 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जाते और उस वक्त इस श्रेणी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad