Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती...
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है। प्रियंका और राहुल गांधी भी उनके साथ हैं। कई और बड़े कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सोनिया गांधी के एक करीबी सूत्र ने कहा कि उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है। अस्पताल में उनकी कुछ जांचें होंगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

बजट के लिए नहीं पहुंची संसद

73 वर्षीय  सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। वह शनिवार को पेश हुए बजट के लिए भी संसद नहीं पहुंची थीं। अभी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की रैलियों में नजर नहीं आईं।

फिर संभालनी पड़ी पार्टी की बागडोर

तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वो राजनीति में भी कम सक्रिय रहती हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष का पद छोड़ा तो उन्हें एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी। उनके नाम सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement