Advertisement

दिलीप कुमार के बंगले पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जिसने अभिनेता...
दिलीप कुमार के बंगले पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जिसने अभिनेता दिलीप कुमार के उपनगर बांद्रा स्थित बंगले पर कथित रूप से कब्जा करने की कोशिश की थी।

अधिकारी ने बताया कि बिल्डर समीर भोजवानी ने उन दो भूखंडों पर अपना झूठा दावा किया था, जिन पर यह बंगला बना है। बंगला बांद्रा के संभ्रांत पाली हिल इलाके में है।

पुलिस को संदेह है कि बंगले पर कब्जे के लिए भोजवानी ने कुछ दस्तावेज जालसाजी कर बनाए थे। पुलिस उपायुक्त पराग मानेरे ने कहा कि दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने पुलिस में भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, ‘हम मामले की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं और उसी के मुताबिक कदम उठाया जाएगा।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि दिग्गज अभिनेता ने बंगले के लिए ये दोनों भूखंड वर्ष 1953 में 1.40 लाख रुपये में खरीदे थे। भोजवानी ने दावा किया कि उसके पिता ने वर्ष 1980 में वह संपत्ति मूलराज खताऊ न्यास से खरीद ली थी। फिलहाल भोजवानी फरार है।

मामला दर्ज किए जाने के बाद आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने बांद्रा में भोजवानी के आवास पर छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि वहां से चाकू और छुरे समेत कई हथियार बरामद किए गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad