Advertisement

गर्लफ्रेंड की पिटाई के आरोप में गिरफ्तार अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज

गर्लफ्रेंड की पिटाई के आरोप में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली की जमानत याचिका बुधवार को मुंबई की...
गर्लफ्रेंड की पिटाई के आरोप में गिरफ्तार अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज

गर्लफ्रेंड की पिटाई के आरोप में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली की जमानत याचिका बुधवार को मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने खारिज कर दी। इससे पहले पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें 26 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मुंबई पुलिस ने अरमान कोहली को अपनी गर्ल फ्रेंड नीरू रंधावा की पिटाई करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया था। वह आठ दिन से लोनावाला स्थित अपने बंगले में छिपे हुए थे। वह पांच जून से नीरू रंधावा की पिटाई के बाद से ही फरार चल रहे थे।

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा के साथ मारपीट की। नीरू को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने पुलिस बताया है कि अरमान ने गुस्से में आकर उन्हें बेरहमी से पीटा है। पुलिस को दिए अपने बयान में नीरू ने बताया है कि वे पिछले तीन साल से अरमान संग रिलेशन में है।

नीरू रंधावा की शिकायत पर पुलिस ने अरमान के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तरह मामला दर्ज कर लिया है। दोषी पाए जाने पर अरमान को सात साल की जेल की सजा भी हो सकती है। इससे पहले अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड रही मुनमुन दत्ता ने भी अरमान कोहली पर मारपीट का आरोप लगाया था।

अरमान कोहली अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। वह बिग बॉस के घर में भी अपना आपा खो चुके हैं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को गाली दी थी और हाथापाई भी की थी। सोफिया हयात की शिकायत पर अरमान को शो से गिरफ्तार किया गया था और फिर वो जमानत लेकर वापस बिग बॉस के घर पहुंचे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad