Advertisement

कांग्रेस में वापसी से पहले राहुल गांधी से मिले थे अरविंदर सिंह लवली

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। अरविंदर...
कांग्रेस में वापसी से पहले राहुल गांधी से मिले थे अरविंदर सिंह लवली

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। अरविंदर सिंह लवली 9 महीने के भीतर ही बीजेपी छोड़ कांग्रेस में वापस आ रहे हैं।  

शीला दीक्षित नीत सरकार में पूर्व मंत्री रहे लवली ने इससे पहले आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन भी थे। राहुल ने पार्टी में उनका स्वागत किया।लवली के पार्टी में आने की घोषणा एआईसीसी में दिल्ली प्रभारी पी सी चाको और माकन ने संवाददाता सम्मेलन में की। 

 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लवली बीजेपी छोड़ शनिवार दोपहर 12 बजे औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस बात की जानकारी शनिवार को मीडिया को दी। 

एमसीडी चुनाव से पहले लवली और दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। अमित शाह ने अरविंदर सिंह लवली को बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल करवाया था। इस मौके पर मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

कांग्रेस छोड़ने के बाद लवली ने अजय माकन पर आरोप लगाया था कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिस तरह माकन पार्टी को चला रहे हैं और वरिष्ठ नेताओं को नजरंदाज कर रहे हैं, उससे उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंची, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ी।

लवली की पार्टी में वापसी दिल्ली में 20 आप विधायकों के अयोग्य ठहराए जाने के बाद होने वाले संभावित उपचुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। शीला ने भी लवली के पार्टी में आने का स्वागत किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad