Advertisement

ऋषभ पंत से मिले अनुपम खेर और अनिल कपूर, अस्पताल में डॉक्टरों से जाना ऋषभ का हाल

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे। उन्होंने देहरादून के...
ऋषभ पंत से मिले अनुपम खेर और अनिल कपूर, अस्पताल में डॉक्टरों से जाना ऋषभ का हाल

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत से मिलकर उनका हाल चाल जाना। ऋषभ पंत बीती सुबह दिल्ली से हरिद्वार आते हुए सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस भीषण सड़क दुर्घटना में उनकी गाड़ी जल गई थी और वह सुरक्षित बच गए थे। हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक ने ऋषभ पंत की मदद की थी और पुलिस, एंबुलेंस को बुलाकर ऋषभ पंत को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया था। 

 

ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनिल कपूर और अनुपम खेर मीडिया से रूबरू हुए। दोनों ने मीडिया को बताया कि ऋषभ पंत ठीक हैं और उन्हें सही इलाज मिल रहा है। अनिल कपूर ने कहा कि वह सभी प्रशंसकों से गुजारिश करते हैं कि वे ऋषभ के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआएं करें जिससे ऋषभ जल्दी क्रिकेट फील्ड में लौट सकें। अनुपम खेर ने कहा कि कठिन समय में जाना व्यक्ति को ढांढस बंधाता है। इसी उद्देश्य से वह ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे थे। अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की कि सड़क पर गाड़ी चलाते हुए पूरी सावधानी बरतें। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad