Advertisement

लड़की की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राजनाथ सिंह ने दिए कार्रवाई के निर्देश, आरोपी गिरफ्तार

दिल्‍ली में एक दारोगा के बेटे द्वारा एक लड़की की बेरहमी की गई पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद गृह...
लड़की की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल, राजनाथ सिंह ने दिए कार्रवाई के निर्देश, आरोपी गिरफ्तार

दिल्‍ली में एक दारोगा के बेटे द्वारा एक लड़की की बेरहमी की गई पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्‍होंने मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त रोहित तोमर को गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी दिल्ली में एक लड़की की बेहरमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है जिसमें उत्तम नगर इलाके में स्थित एक कॉल सेंटर में लड़के ने लड़की की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लड़के एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं।  वीडियो में जो लड़का दिख रहा है, उसका नाम रोहित है और वह लड़की से जबरन शादी करना चाहता था जब लड़की ने शादी करने से मना कर दिया तो उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

माफी मांगने के बाद भी लड़का कर रहा है मारपीट

वीडियो में जो लड़की है वो लड़के के सामने पस्त नजर आ रही है और मार तो खा रही है  लेकिन इसका विरोध नहीं कर पा रही है। इस पूरी घटना के दौरान कोई वीडियो बना रहा है और पीछे से आवाजें भी आ रही हैं की रहने दो, छोड़ दो। वहीं, लड़की बार-बार गलती हो गई कहती हुई नजर आ रही है। लड़की के बार-बार मांफी मांगने के बाद भी लड़का रुक नहीं रहा है और उस पर लात घूंसों की बरसात करता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस लड़के का नाम रोहित बताया जा रहा है। उसके पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।

दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने तिलकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि रोहित नाम के शख्स ने उसे एक वीडियो भेजा और धमकी दी है कि अगर उसने रोहित की बात नहीं मानी तो वह उसके साथ आगे भी ऐसा ही सुलूक करेगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो और रोहित रिश्ते में थे और लड़का लगातार उस पर शादी का दवाब बनाने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता का कहना है कि उसका ब्रेकअप हो चुका है और वह अब रोहित से नहीं मिलना चाहती है। पुलिस शिकायत पर जांच की जा रही है।

 


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad