Advertisement

मुंबई की बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 1050 यात्रियों को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश हो रही है। यहां पिछले 24 घंटों में करीब 18 सेंटीमीटर बारिश...
मुंबई की बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 1050 यात्रियों को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश हो रही है। यहां पिछले 24 घंटों में करीब 18 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी बीच बदलापुर वनगानी के बीच महालक्ष्मी ट्रेन बुरी तरह से फंस गई। इस पर करीब एक हजार यात्री सवार थे, हालांकि सभी यात्रियों को अब सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन आपदा प्रबंधन बल राहत काम में जुट गया। एनडीआरएफ की टीम यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के काम में जुट गई। नौसेना से बाढ़ राहत दल को भी इस काम में लगाया गया था।

 

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और सिटी पुलिस की टीमों के साथ एनडीआएफ, स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट, रेलवे टीम और फायर ब्रिगेड टीम के द्वारा यात्रियों को रेस्कयू किया गया। निकाले गए यात्रियों के लिए 17 बस वहां मौजूद रही जिससे उन्हें वहां से ले जाया गया। यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकालने के बाद इन्ही बसों के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया और राहत सामग्री दी गई है।

बारिश की वजह से यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। शनिवार सुबह छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एमआईएएल) के पब्लिक रिलेशन अधिकारी के मुताबिक, 7 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 9 को डायवर्ट किया गया। अन्य उड़ानों में औसतन 30 मिनट की देरी हो रही। वहीं, कल्याण से कर्जत की सभी ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया।

देखें वीडियो-


 

मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट

मुंबई पुलिस ने कहा कि हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल-जमाव वाले क्षेत्रों में न जाएं। समुद्र से दूरी बनाए रखें। किसी भी मदद के लिए हमें 100 नंबर पर फोन करें। एयरपोर्ट के अधिकारी ने कहा- खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम होने से उड़ानों पर प्रभाव पड़ा है।

मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में 26 और 28 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार घंटों में ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को समुद्र और पानी भरे हुए इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

जब पूरी मुंबई पानी में डूब गई थी

26 जुलाई 2005 को हुई बारिश में मुंबई में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।औद्योगिक इकाइयों समेत एयरपोर्ट और बंदरगाह कई दिनों तक बंद कर दिए गए थे। पूरा शहर पानी में डूब गया था। करीब 550 करोड़ रु. की संपत्ति का नुकसान हुआ था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad