19 जनवरी 2023 को देहरादून उत्तराखंड के राजभवन में आयोजित टेड एक्स मसूरी के कार्यक्रम से पहले वक्ता के रूप में मौजूद रहे बिज़नेस टॉक लीडर तरुण राज अरोड़ा से उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने भेंट की। इस अवसर पर तरुण राज अरोड़ा ने श्रीमद्भागवगीता की प्रति उन्हें भेट स्वरूप दी।
इस 45 मिनट के संवाद में विभिन्न विषयों पर दोनों में चर्चाएं हुई जिनमें श्रीमद्भगवद्गीता पर सविस्तार बात हुई। राज्यपाल गुरमीत सिंह का मानना है कि गीता समस्त संसार का सार है। ऐसा कोई विषय नहीं है जो गीता में समाहित न हो, ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान गीता में न मिले। तरुण राज अरोड़ा के इस उपहार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सबसे अनमोल उपहार बताते हुए स्वीकार किया।
महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इस वक़्त रामायण, महाभारत, गुरुग्रंथ साहिब आदि सभी ग्रंथों पर विस्तृत चर्चा की। महामहिम राज्यपाल का यह मानना है कि यदि हम इन सब ग्रंथो का अध्ययन करें तो किसी भी समस्या से निपट सकते हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए युवा पीढ़ी में इन संस्कारों को पुनरुज्जीवित करने की बात की। इसी दौरान तरुण राज अरोड़ा के पुत्र अभिनव अरोड़ा के आध्यात्मिक संस्कारों को महामहिम राज्यपाल ने प्रशंसनीय बताया।
इस अवसर पर भारतीय नौसेना के उप प्रमुख के रूप में सेवा दे चुके उत्तराखंड के राज्यपाल ने अपने सेवाकाल के कई अनुभव साझा किये जो अत्यंत रोचक तथा प्रेरणादायक थे। इस सम्पूर्ण चर्चा में राज्यपाल ने उत्तराखंड को लेकर अपनी आगामी योजनाओं की बात की। उन्होंने बताया कि वे उत्तराखंड के विकास के लिए सदा प्रतिबद्ध हैं। इसी समय महामहिम राज्यपाल द्वारा कोविड काल मे किये गए काम पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
तरुण राज अरोड़ा के वक्तव्य से प्रभावित हुए गुरमीत सिंह ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि सफलता पर तो आमतौर पर सभी बात करते हैं परंतु असफलता को इतने नाविन्यपूर्ण दृष्टिकोण से देखना प्रशंसनीय है। सक्सेस बियॉन्ड फैल्योर्स इस विषय को लेकर बात करना श्रोताओं को एक नया दृष्टिकोण देने जैसा है ऐसा मत राज्यपाल ने प्रकट किया। उन्होंने तरुण राज अरोड़ा को बधाई देते हुए आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की।