Advertisement

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले पर हमला किए जाने का लगाया आरोप, सीईसी का कार्रवाई का निर्देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र...
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले पर हमला किए जाने का लगाया आरोप, सीईसी का कार्रवाई का निर्देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र लखीसराय में राजद समर्थकों ने उनके काफिले पर हमला किया। सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि यह घटना "इस बात का सबूत है कि सत्ता में आने के बाद राजद राज्य में जंगल राज ला देगी।

घटना को लेकर विजय सिन्हा ने आरजेडी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी के गुंडों ने हमला किया है। अभी सत्ता में आए नहीं कि गुंडागर्दी शुरू हो गई।

यह घटना लखीसराय के खोरियारी गांव में हुई। आरोप है कि आरजेडी के समर्थकों ने डिप्टी सीएम की कार को आगे बढ़ने से रोका। मतदान के दिन जब विजय कुमार सिन्हा खोरियारी गांव पहुंचे, तो राजद समर्थकों ने सिन्हा की कार को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान उनके काफिले पर चप्पलें फेंकी गई, पथराव किया गया और "मुर्दाबाद" के नारे लगाए गए।

लखीसराय में मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान की जांच को ‘वोट चोरी’ रोकने के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा, "यह धार्मिक पक्षपात नहीं है। हम पाकिस्तान में नहीं रहते। न तो बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी, न ही यहां शरीयत कानून लागू होगा।"

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad