Advertisement

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कोरोना पॉजिटिव, पटना एम्स में भर्ती

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पटना के एम्स अस्पताल में...
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कोरोना पॉजिटिव, पटना एम्स में भर्ती

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, वह ठीक है लेकिन दो दिनों कुछ हदतक शरीर का तापमान बढ़ा है। जिसके बाद पटना के एम्स अस्पताल में अब वो भर्ती हो गए हैं। जल्द ही प्रचार अभियान पर वापसी करेंगे

गौरतलब है कि बिहार में सुशील मोदी से पहले भाजपा के कुछ और नेता भी कोरोना संकट की चपेट में आ चुके हैं। पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन बीते दिन ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद राजीव प्रताप रूडी, मंगल पांडे ने खुद को क्वारनटीन कर लिया था।

बता दें कि बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए एक ही सप्ताह बचा है, 28 अक्टूबर को मतदान है। ऐसे में बिहार बीजेपी के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि लगातार कई नेता क्वारनटीन हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा के प्रचार अभियान पर प्रभाव पड़ सकता है।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement