Advertisement

पंजाबी रैपर हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

अपने गीतों में महिलाओं के अपमान को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे प्रसिद्ध पंजाबी गायक हनी सिंह के...
पंजाबी रैपर हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

अपने गीतों में महिलाओं के अपमान को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे प्रसिद्ध पंजाबी गायक हनी सिंह के खिलाफ मोहाली पुलिस को एक और शिकायत पंडित राओ धरेनवर द्वारा दी गई है।  इससे पहले हनी सिंह के गीत 'मखना' में महिलाओं के लिए भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करने के आरोप में मोहाली के थाना मटौर में धारा 294 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

एस.एस.पी. मोहाली को दी गई शिकायत में पंडित राओ ने कहा कि उसने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में केस दायर किया हुआ है। उन्होंने कहा कि हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह द्वारा सिर्फ लचर गीत ही नहीं बल्कि हथियारों की भी प्रमोशन करते हैं व बंदूक सभ्याचार को उत्साहित करते हैं। उन्होंने शिकायत में कहा कि हनी सिंह से पूछा जाए कि उसके द्वारा गाये गए गीत ‘गोलियां’ तथा ‘दिस्स पार्टी गैट्टिंग हॉट’, 'पंगा' गीतों को सोशल मीडिया यू-ट्यूब पर अपलोड करने के पीछे मंशा क्या था। उसे पूछा जाए कि क्या उसका मकसद समाज में बंदूक सभ्याचार को उत्साहित करना था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया ने भी ऐसे गीतों पर कड़ी नजर रखने के लिए भारत सरकार को कहा हुआ है। इस लिए 'गोलियां', 'दिस्स पार्टी गैट्टिंग हॉट', 'पंगा' गीतों को यू-ट्यूब से हटाया जाए। 

थाना प्रमुख इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि हनी सिंह की गिरफ़्तारी कभी भी हो सकती है और उन्हें जल्द थाने बुलाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन से हन्नी सिंह के गाने के बोल को लेकर मामला गर्माया हुआ है। इस संबंधी महिला आयोग ने खुद संज्ञान लिया था। साथ ही इस मामले में पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. व होम सैक्रेटरी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।

मखनासे करोड़ों की उम्मीद में हैं हनी सिंह

हनी सिंह मखना से करोड़ों की उम्मीद में हैं। यह गाना यू ट्यूब पर जबरदस्त हिट हो रहा है। पंजाब राज्य महिला कमीशन की यह अच्छी पहल है। हनी सिंह को बैन कर देना चाहिए। यह कहना है अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों का। पंजाब नाट्यशाला के संस्थापक जतिंदर बराड़ कहते हैं कि गीतों में अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। विरसा विहार सोसायटी के प्रधान केवल धालीवाल कहते हैं कि गीतों में संस्कार के बोल होने चाहिए। फिल्मों से जुड़े राकेश शर्मा कहते हैं कि ‘मखना’ से हनी सिंह ने करोड़ों की उम्मीद में ही लचरता परोसी है, ऐसे सिंगर बैन होने चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad