Advertisement

सनी लियोनी के इस गाने पर छिड़ा विवाद, मथुरा के पुजारियों ने की बैन करने की मांग

बॉलीवुड डीवा सनी लियोनी इन दिनों अपने नए सॉन्ग मधुबन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनका...
सनी लियोनी के इस गाने पर छिड़ा विवाद, मथुरा के पुजारियों ने की बैन करने की मांग

बॉलीवुड डीवा सनी लियोनी इन दिनों अपने नए सॉन्ग मधुबन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनका यह एल्बम 22 दिसंबर को रिलीज हुआ है जिसपर काफी विवाद हो रहा है। सनी लियोनी पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने मधुबन गाने के माध्यम से हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। इसके साथ ही कई लोगों ने उनके इस गाने को बैन करने की मांग भी की है।

मथुरा के पुजारियों ने सनी लियोन के नए वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने अभिनेत्री पर प्रतिष्ठित "मधुबन में राधिका नाचे" गीत पर "अश्लील" नृत्य करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी ने 1960 की फिल्म कोहिनूर के लिए गाया था।

वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने कहा, "यदि सरकार अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है और उसके वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो हम अदालत जाएंगे।" उन्होंने कहा कि जब तक वह सीन वापस नहीं लेती और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती, उन्हें भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने भी लियोन के नृत्य वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होंने गीत को "अपमानजनक तरीके से" पेश करके बृजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।

सारेगामा म्यूजिक ने बुधवार को मधुबन नाम से अपना नया म्यूजिक वीडियो जारी किया, जिसमें कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती द्वारा गाए गए पार्टी नंबर में सनी लियोनी ने डांस किया हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad