Advertisement

निराश न हों, इसे पढ़कर आपको मिल जाएगा आॅस्कर जीतने का मंत्र

आॅस्कर जीतने से जुड़े मंत्र का खुलासा करते हुए एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि आपके आॅस्कर जीतने की संभावना तब बढ़ जाती है, जब आप अमेरिकी संस्कृति दर्शाने वाली फिल्म में एक अमेरिकी अभिनेता हों।
निराश न हों, इसे पढ़कर आपको मिल जाएगा आॅस्कर जीतने का मंत्र

आॅस्‍ट्रेलिया क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने प्रमुख भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के आॅस्कर और बाफ्टा पुरस्कारों के वितरण का व्यापक स्तरीय विश्लेषण किया। इन्होंने कुल 908 पुरस्कार विजेताओं का आकलन किया, जिनमें आॅस्कर के 97 विजेता और 383 :विफल: नामित लोग और बाफ्टा के 97 विजेता और 331 :विफल: नामित लोग शामिल थे।

दोनों ही पुरस्कार यह दावा करते हैं कि उनका उद्देश्य दुनियाभर की फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों को पहचान देने का है। नतीजे दिखाते हैं पुरस्कारों में अमेरिकी अभिनेताओं का दबदबा है। आॅस्कर और बाफ्टा के सभी पुरस्कारों में 50 प्रतिशत से ज्यादा पुरस्कार अमेरिकी अभिनेताओं ने जीते हैं। इसके अलावा यदि अभिनेता पुरस्कारों के निर्णायकों के साथ किसी सामाजिक समूह में हैं, तो उनके जीतने की संभावना बढ़ जाती है।

स्कूल आॅफ साइकोलाॅजी के निकलस के. स्टीफन्स ने कहा, नतीजे दिखाते हैं कि हम किसी प्रस्तुति को असाधारण मानते हैं या नहीं, यह सिर्फ उस प्रस्तुति का तथ्यपरक गुण नहीं है। देखने वाले लोग किसी प्रस्तुति को तब शानदार मान सकते हैं, जब वे और प्रस्तुति देने वाले लोग किसी सामाजिक समूह में सदस्य हों। आंकड़ों में यह भी दिखाया गया कि पुरस्कार जीतने में राष्‍ट्रीयता की भी अपनी भूमिका है।

आॅस्कर में अमेरिकी अभिनेताओं को 67 प्रतिशत नामांकन मिले और 78 प्रतिशत पुरस्कार मिले। बाफ्टा में ब्रितानी अभिनेताओं को 31 प्रतिशत नामांकन मिले और 42 प्रतिशत पुरस्कार। यह अध्ययन ब्रिटिश जर्नल आॅफ साइकोलाॅजी में प्रकाशित हुआ है। भाषा

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement