Advertisement

बाफ्ता अवार्ड्स 2020: 1917 बनी बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजे गए जोआकिन फीनिक्स

दो फरवरी 2020 को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में, 73वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवार्ड्स (BAFTA)...
बाफ्ता अवार्ड्स 2020: 1917 बनी बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजे गए जोआकिन फीनिक्स

दो फरवरी 2020 को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में, 73वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवार्ड्स (BAFTA) का आयोजन किया गया। जिसमें साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय और विदेशी फिल्मों को सम्मानित किया गया। सैम मेंडेस की फिल्म ‘1917’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, फिल्म 1917 ने कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए। जोकर फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जोआकिन फीनिक्स को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं रेनी जेल्वेगर ने जूडी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के लिए ब्रैड पिट को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड दिया गया।

नस्लवाद का लगाया आरोप

वहीं जोकर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर जोआकिन फीनिक्स ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह एक सुनियोजित नस्लवाद है। इसमें अश्वेत लोगों को नजरअंदाज किया गया है। नामांकन घोषित होने के बाद से ही नस्लवाद का यह मुद्दा उठ रहा है। एक्टिग में अश्वेत लोगों का कम नामांकन किया गया है। वहीं निर्देशन कैटेगरी में किसी महिला का नाम नहीं डाला गया है।

विजेताओं की पूरी सूची:

बेस्ट फिल्म – 1917

बेस्ट ब्रिटिश फिल्म – 1917

बेस्ट एक्ट्रेस - रेनी जेल्वेगर (जूडी)

बेस्ट एक्टर - जोआकिन फीनिक्स (जोकर)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - ब्रैड पिट (वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड ...)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - लौरा डर्न (मैरिज स्टोरी)

बेस्ट डायरेक्टर - सैम मेंडेस (1917)

बेस्ट कास्टिंग - शायना मार्कोविट्ज (जोकर)

ईई राइजिंग स्टार अवॉर्ड - माइकल वार्ड

बेस्ट फिल्म, गैर अंग्रेजी भाषा - पैरासाइट

बेस्ट विजुअल इेफेक्ट - ग्रेग बटलर, गुइल्यूम रूचेरॉन, डोमिनिक टुही (1917)

बेस्ट अडेप्टिव स्क्रीनप्ले - ताका वेट्टी (जोजो खरगोश)

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - हान जिन वोन, बोंग जून-हो (पैरासाइट)

एक ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोडूसर द्वारा उत्कृष्ट डेब्यू - मार्क जेनकिन, केट बायर्स, लिन वाइट (बैस)

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर - हिल्डुर गुआनदोतिर (जोकर)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - रोजर डीकिन्स (1917)

बेस्ट डाक्यूमेंट्री - वाड अल-काटेब, एडवर्ड वाट्स (समा)

बेस्ट एनिमेटेड फिल्म - सर्जियो पाब्लोस, जिन्को गोटोह (क्लॉस)

बेस्ट एडिटिंग - एंड्रयू बकलैंड, माइकल मैककस्केर (ले मैंस 66)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - डेनिस गैस्नर, ली सैंडल्स (1917)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन - जैकलीन दुर्रान (लिटिल वूमेन)

बेस्ट मेकअप एंड हेयर - विवियन बेकर, काजु हिरो, ऐनी मॉर्गन (बॉम्बशेल)

बेस्ट साउंड - स्कॉट मिलन, ओलिवर टार्नी, राचेल टेट, मार्क टेलर, स्टुअर्ट विल्सन (1917)

बेस्ट ब्रिटिश शार्ट एनिमेशन - मरियम मोहजर (ग्रैंडड वाज़ ए रोमांटिक)

बेस्ट ब्रिटिश शार्ट फिल्म - कैरोल डिसिंगर, ऐलेना आंद्रेचेवा (एफ यू वेयर अ गर्ल )

फिल्म के लिए उत्कृष्ट ब्रिटिश योगदान - एंडी सर्किस

बाफ्ता फैलोशिप - कैथलीन कैनेडी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement