Advertisement

Forbes: खुद अपनी किस्मत बनाने वाली शीर्ष अमेरिकी महिलाओं की सूची में तीन भारतीय मूल की महिलाएं

मशहूर मैग्जीन फोर्ब्स ने अमेरिका की 80 ऐसी धनी महिलाओं की सूची जारी की है जिन्होंने खुद ही अपनी किस्मत...
Forbes: खुद अपनी किस्मत बनाने वाली शीर्ष अमेरिकी महिलाओं की सूची में तीन भारतीय मूल की महिलाएं

मशहूर मैग्जीन फोर्ब्स ने अमेरिका की 80 ऐसी धनी महिलाओं की सूची जारी की है जिन्होंने खुद ही अपनी किस्मत गढ़ी है यानी ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपने दम बुलंदियों को छुआ है। इस सूची में भारतीय मूल की तीन महिलाएं भी शामिल हैं। फोर्ब्स की सूची में शामिल इन महिलाओं ने न सिर्फ नए कारोबार खड़े किए बल्कि इनसे अपार संपत्ति भी अर्जित की।

फोर्ब्स की सूची ‘अमेरिका'ज रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमन 2019' में कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जयश्री उल्लाल, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में परामर्श देने वाली तथा आउटसोर्सिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी सिंटेल की सह-संस्थापक नीरजा सेठी और स्ट्रीमिंग डेटा प्रौद्योगिक कंपनी कंफ्लुएंट की मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं सह-संस्थापक नेहा नरखेड़े को शामिल किया गया है।

एबीसी सप्लाई (ABC Supply) की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स टॉप पर

इस सूची में टॉप पर एबीसी सप्लाय की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स हैं। 72 वर्षीय हेन्डरिक्स की नेटवर्थ 7 अरब डॉलर (48300 करोड़ रुपए) है। एबीसी सप्लाई अमेरिका में कंस्ट्रक्शन से जुड़े सामान की प्रमुख होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर फर्म है।

दूसरे नंबर पर ई-बे की सीईओ मेग वाइटमैन

दूसरा नंबर ई-बे की सीईओ मेग वाइटमैन (62) का है। उनकी नेटवर्थ 3.8 अरब डॉलर (26220 करोड़ रुपए) है। तीसरे नंबर पर लिटिस सीजर्स पिज्जा की को-फाउंडर मेरियन इलिच (86) हैं। उनकी नेटवर्थ 3.7 अरब डॉलर (25530 करोड़ रुपए) है।

18वें स्थान पर कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म अरिस्ता नेटवर्क्स की प्रेसिडेंट उल्लाल

कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म अरिस्ता नेटवर्क्स की प्रेसिडेंट और सीईओ जयश्री उलाल का लिस्ट में 18वां नंबर है। उनकी नेटवर्थ 140 करोड़ डॉलर (9660 करोड़ रुपए) है। उलाल के पास अरिस्ता के 5% शेयर हैं। फोर्ब्स ने कहा है कि लंदन में जन्मीं, भारत में पली-बढ़ीं उलाल अब अमेरिका की सबसे अमीर महिला अधिकारियों में शामिल हो गई हैं।

नीरजा सेठी इस सूची में 23वें स्थान पर

सेठी इस सूची में 23वें स्थान पर हैं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सिंटेल की स्थापना की थी। उनके पास अभी एक अरब डॉलर की संपत्ति है। नरखेड़े सूची में 60वें स्थान पर हैं और उनके पास 36 करोड़ डॉलर की संपत्ति है।

10वें स्थान पर ओपरा विनफ्रे

इस सूची में 10वें स्थान पर ओपरा विनफ्रे, 12वें स्थान पर फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग, 23वें स्थान पर रियलिटी स्टार काइली जेनर, 29वें स्थान पर फैशन डिजायनर टोरी बर्च, 37वें स्थान पर पॉप स्टार रिहाना, 39वें स्थान पर मैडोना, 51वें स्थान पर बियोंसे, 56वें स्थान पर लेखिका डैनिएल स्टील, 63वें स्थान पर टीवी कलाकार एलेन डीजेनेरेस और 80वें स्थान पर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad