Advertisement

श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें...
श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। विले पार्ले सेवा समाज श्मशान भूमि में उन्हें मुखाग्नि दी गई। यहां भारी संख्या में फैंस मौजूद रहे।

अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशन क्लब रखा गया था। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फैन्स और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां वहां पहुंचीं।


श्रीदेवी के देवर और एक्टर संजय कपूर और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन, उनकी बहन रिया कपूर सेलिब्रेशन क्लब में पहुंचे।

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए सेलिब्रेशन्स क्लब के बाहर फैंस का हुजूम लाइन में था। वे बेकाबू भी हुए जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इससे पहले मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जब मुंबई पहुंचा तब कई सिलेब्रिटीज कपूर परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। 


राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई-

मंगलवार को रात करीब 9:30 बजे बोनी और अर्जुन समेत कपूर परिवार के अन्य सदस्य श्रीदेवी का शव लेकर दुबई से मुंबई पहुंचे। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से लाया गया और अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ अनिल भी मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को लेने के लिए अनिल कपूर पहुंचे थे। उनके साथ अमर सिंह भी दिखे। इस दौरान एयरपोर्ट पर हजारों प्रशंसकों की भीड़ भी मौजूद रही।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad