Advertisement

एक दूसरे के हुए सोनम और आनंद अहूजा, देखें शादी की तस्वीरें

बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर आज अपने प्रेमी एवं उद्योगपति आनंद अहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध...
एक दूसरे के हुए सोनम और आनंद अहूजा, देखें शादी की तस्वीरें

बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर आज अपने प्रेमी एवं उद्योगपति आनंद अहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। आनंद कारज की इस रस्म में उनके परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड से उनके कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की। 

फैशन के अलग अंदाज और अलग-अलग तरह की पोशाकों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली सोनम दुल्हन के लाल लिबास में बेहद सुंदर दिख रही थीं। डिजाइनर अनुराधा वकील के डिजाइन किए लहंगा चोली पहने और जेवरों से लदी सोनम एकदम शाही नजर आ रही थीं। 

बांद्रा में सोनम की एक रिश्तेदार के घर सिख रीति रिवाजों के साथ सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे। आनंद कारज की रस्म दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और एक बजकर 20 मिनट पर संपन्न हुई।  पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कूपर, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, बोनी कपूर उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर के अलावा मोहित मारवाह और परिवार के कई अन्य सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। 

बॉलीवुड की ओर से अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता के साथ यहां पहुंचे। फिल्म जगत से उनके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिशमा कपूर, रानी मुखर्जी, जैकलिन फर्नांडीज, स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर, डिजाइनर मासबा गुप्ता, आमिर खान और किरण राव ने भी शादी में शिरकत की। 

आनंद कारज के बाद वहां दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। शाम को नवविवाहित जोड़ा एक पांच सितारा होटल में एक भव्य रिसेप्शन देगा जिसमें उनके रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शिरकत करने की संभावना है। 

यहां देखिए सोनम और आनंद की शादी की रस्मों से जुड़ी कुछ तस्वीरें-

गुलाबी फूलों से सजा सोनम और आनंद की शादी का स्टेज...

फेरे लेते आनंद और सोनम कपूर....

एक-दूसरे के हुए सोनम और आनंद... 

शादी के जोड़े में ऐसे नजर आ रहे हैं आनंद अहुजा और सोनम कपूर..

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने एक फोटो शेयर करते हुए अपने और सोनम के प्‍यार का इजहार किया है. रिया ने लिखा, ' बहनों का प्‍यार दुनिया में सबसे सच्‍चा प्‍यार होता है. मैं और  सोनम कपूर अहूजा..'

 

 अपनी सहेली के साथ कुछ यूं नजर आईं सोनम कपूर...

जैकलीन फर्नांडिस पिंक लंहगे में नजर आ रही हैं जबकि स्वरा भास्कर ब्लू आउटफिट में ...

सफेद कुर्ते पजामें में  पहुंचे पापा अनिल कपूर...

नीले आउटफीट में भाई अर्जुन कपूर वेन्यू में पहुंचे...

गुलाबी आउटफिट में बहन सोनम की शादी में पहुंची अशुंला कपूर....

पापा बोनी कपूर के साथ वेन्यू पहुंची श्रीदेवी की दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी कपूर..

दूल्हे के लिबाज में कुछ यूं नजर आए आनंद आहुजा...

वेन्यू पहुंचे राजकुमार की तरह सजे आनंद आहुजा ...

 

शादी के लिए बिलकुल एक राजकुमारी की तरह सजी हुईं हैं सोनम कपूर 

बच्‍चन परिवार भी इस शादी के लिए पहुंच चुका है। अभिषेक बच्‍चन अपनी बहन, श्‍वेता बच्‍चन नंदा के साथ..

निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा और उनकी पत्नी पी.एस भारती...

शादी के वेन्यू में बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंचे करीना और सैफ अली खान...

सोनम और आनंद पिछले दो साल से एकसाथ हैं और पिछले सप्ताह ही उन्होंने अपनी शादी की घोषणा की थी। शादी से पहले मेहंदी और संगीत के भी दो भव्य समारोह आयोजित किए गए थे। 

यहां देखें वीडियो- 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement