Advertisement

जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस, सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ी को भी बनाया “बुलेटप्रूफ़”

बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान को बंदूक रखने का लाइसेंस मिल गया है। पिछले दिनों सलमान ख़ान ने अपनी...
जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस, सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ी को भी बनाया “बुलेटप्रूफ़”

बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान को बंदूक रखने का लाइसेंस मिल गया है। पिछले दिनों सलमान ख़ान ने अपनी सुरक्षा के मद्देनज़र मुम्बई पुलिस कमिश्नर से मुलाक़ात की थी और हथियार लाइसेंस के लिए आदेवन किया था। उन्होंने यह क़दम लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा हत्या की धमकी मिलने के बाद उठाया था।

मुम्बई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सलमान ख़ान का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया और उनके क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच भी की। जब सब कुछ ठीक पाया गया तो  मामले की गंभीरता को देखते हुए सलमान ख़ान को हथियार रखने का लाइसेंस जारी कर दिया।

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई थी, जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने काले हिरण के शिकार मामले में आरोपी सलमान ख़ान को जान से मारने की धमकी दी थी। बिश्नोई समाज को जीव जंतुओं से विशेष लगाव होता है और वे जानवरों को अपनी संतान की तरह मानते हैं। इसी कारण सलमान ख़ान बिश्नोई समाज के निशाने पर आ गए थे और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उनकी हत्या करने का ऐलान किया था। हालांकि उस समय सलमान ख़ान ने इस बात को पब्लिसिटी स्टंट की तरह देखते हुए ख़ास तवज्जो नहीं दी थी। लेकिन 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में हुई पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या के बाद प्रशासन और सलमान खान सकते में आ गए।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान ख़ान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था। इस पत्र के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया था और उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस अधिकारियों ने अपनी जांच के दौरान गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार भी किया, जिससे पूछताछ के बाद उन्होंने कहा कि यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पब्लिसिटी के लिए उठाया गया क़दम था। इसके बावजूद सलमान ख़ान को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे।

हथियार का लाइसेंस मिलने के बाद ऐसी सूचना भी मिल रही है कि सलमान ख़ान ने सुरक्षा को और अधिक पुख़्ता करने की दृष्टि से अपनी गाड़ी टोयोटा लैंड क्रूजर को बुलेटप्रूफ करवाया है।हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad