Advertisement

बढ़ाई गई एक्टर सलमान खान की सुरक्षा, एक दिन पहले मिला था जान से मारने की धमकी भरा लेटर

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला है। लेटर के आधार पर मुंबई पुलिस ने...
बढ़ाई गई एक्टर सलमान खान की सुरक्षा, एक दिन पहले मिला था जान से मारने की धमकी भरा लेटर

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला है। लेटर के आधार पर मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है।

सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद से उनके फैंस परेशान हो गए हैं, जिसके चलते उनकी सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जिस चिट्ठी के जरिए सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी दी गई है उसमें क्या-क्या लिखा है। इसके अलावा इस चिट्ठी को किसने भेजा है और वो क्या चाहता है?

बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान जब थोड़ा आराम करने के लिए बेंच पर बैठे उस समय उन्हें सलमान के नाम से धमकी भरा लेटर मिला।

कुछ दिनों पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। बता दें कि लॉरेंस सलमान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हाल ही में मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है।

बता दें कि सलमान खान हाल ही में आइफा 2022 इवेंट से मुंबई वापस आए हैं। ये इवेंट अबु धाबी में आयोजित हुआ था। सलमान ने आइफा 2022 को होस्ट किया है। उनके इवेंट होस्ट करने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad