Advertisement

IIFA अवॉर्ड 2019 में बेस्ट फिल्म बनी 'राजी', बेस्ट एक्ट्रेस आलिया तो रनवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

मुंबई में बुधवार आईफा अवॉर्डस का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की मौजूदगी रही। इस...
IIFA अवॉर्ड 2019 में बेस्ट फिल्म बनी 'राजी', बेस्ट एक्ट्रेस आलिया तो रनवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

मुंबई में बुधवार आईफा अवॉर्डस का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की मौजूदगी रही। इस अवॉर्ड नाइट में जहां बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'राजी' ने जीता, तो वहीं इस फिल्म में दमदार एक्टिंग के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। 'पद्मावत' के लिए रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ ने बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा बेस्ट सपोर्टिंग कलाकारों के तौर पर विक्की कौशल ने 'संजू' के लिए और अदिति राव हैदरी ने 'पदमावत' में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए अवॉर्ड अपने नाम किया।

आइए जानते हैं कि आईफा में किसे क्या अवॉर्ड मिला-

बेस्ट फिल्म- राजी

बेस्ट डायरेक्टर- श्रीराम राघवन (अंधाधुन)

बेस्ट एक्टर (फीमेल)- आलिया भट्ट (राजी)

बेस्टर एक्टर (मेल)- रनवीर सिंह (पद्मावत)

बेस्ट स्टोरी- अंधाधुन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- अदिती राव हैदरी (पद्मावत)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- विक्की कौशल (संजू)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- गुरु रंधावा, रोचक कोहली, सौरभ-वैभव, हनी सिंह और ज़ैक नाइट (सोनू के टीटू की स्वीटी)

बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (धड़क)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- हर्षदीप कौर और विभा सराफ (दिलबरो, राज़ी)

प्लैबैक सिंगर (मेल)- अरिजित सिंह (ऐ वतन, राज़ी)

बेस्ट पिक्चर- राकेश रोशन

बेस्ट डेब्यू एक्टर- ईशान खट्टर (धड़क)

बेस्ट डेब्यू फीमेल- सारा अली खान (केदारनाथ)

आईफा (IIFA) स्पेशल अवॉर्ड

बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार हिरानी (थ्री इडियट्स)

बेस्ट एक्ट्रेस- दीपिका पादुकोण (चेन्नई एक्सप्रेस)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)

द मास्टर ऑफ कॉमेडी- जगदीप जाफरी

द मास्टर ऑफ डांस एंड कोरियोग्राफी- सरोज खान

इस बार मुंबई में आयोजित किया गया आईफा अवॉर्डस

बता दें कि हर साल आईफा अवॉर्डस किसी और देश में होता था लेकिन इस बार इसे मुंबई में आयोजित किया गया है। इस समारोह में सलमान खान, कैटरीना कैफ, प्रीति जिंटा, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर विक्की कौशल, अदिति राव हैदरी, डेजी शाह, रितेश देशमुख, जेनिलिया डिसूजा जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे पहुंचे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad