Advertisement

अन्‍नदाताओं की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्‍चन, चुकाए 1398 किसानों के बैंक कर्ज

देश के अन्‍नदाताओं यानी किसानों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। किसान समय-समय पर अपनी मांगों को लेकर...
अन्‍नदाताओं की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्‍चन, चुकाए 1398 किसानों के बैंक कर्ज

देश के अन्‍नदाताओं यानी किसानों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। किसान समय-समय पर अपनी मांगों को लेकर देश के अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी करते रहते हैं। अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने किसानों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

अमिताभ ने महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश के 1398 किसानों के बैंक कर्जे अदा कर दिए हैं। मंगलवार देर रात पोस्ट अपने ब्लॉग में उन्होंने इस बात की जानकारी दी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उन्होंने 1398 किसानों का कर्ज चुकाकर उनकी 'जिम्मेदारी' उठाई। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे 'एक काम पूरा हो गया।'

महाराष्ट्र के लगभग 350 किसानों के कर्जे भरे थे

इससे पहले अमिताभ ने कर्ज में डूबे महाराष्ट्र के लगभग 350 किसानों के कर्जे भरे थे और अपने फर्ज पर जान कुर्बान करने वाले सैन्य बलों के 44 जवानों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए भी आगे आए थे। अमिताभ और उनकी पत्नी ने किसानों और शहीद जवानों के परिजनों को सहायता राशि सौंपी दी थी।

अमिताभ ने यूपी के 32 जिलों के 1398 किसानों के 4.05 करोड़ का कर्ज चुका दिया

बिग बी के प्रवक्ता ने बताया कि अभिताभ बच्चन ने अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश के लगभग 32 जिलों के 1398 किसानों के 4.05 करोड़ का कर्ज चुका दिया है। बैंक ऑफ इंडिया के साथ वन टाइम सेटलमेंट के तहत इन किसानों का कर्ज चुकाया गया है। अमिताभ बच्चन की ओर से इनमें से चुनिंदा 70 किसानों को 26 नवंबर को मुंबई बुलाया गया है, जहां बिग बी के हाथों उन्हें कर्ज चुकता किए जाने के पत्र सौंपे जाएंगे। अमिताभ बच्चन के दफ्तर में किसानों को पत्र सौंपे जाएंगे।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में पहली बार आमिर खान के साथ नजर आए बिग बी

गौरतलब है कि हाल ही में यशराज की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में पहली बार आमिर खान के साथ परदे पर नजर आए अमिताभ बच्चन अगले साल करण जौहर की कंपनी में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad