Advertisement

गर्लफ्रेंड को पीटने के आरोप में एक्टर अरमान कोहली गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड की पिटाई के आरोप के बाद फरार चल रहे एक्टर अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया...
गर्लफ्रेंड को पीटने के आरोप में एक्टर अरमान कोहली गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड की पिटाई के आरोप के बाद फरार चल रहे एक्टर अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें उनके लोनावाला स्थित बंगले से गिरफ्तार किया गया है। एएनआई के मुताबिक, वह पिछले 8 दिन से बंगले में छिपे हुए थे। मुंबई पुलिस की एक टीम उन्हें जल्द ही लेकर मुंबई लौटेगी। अरमान 5 जून से अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा की पिटाई के बाद से ही फरार चल रहे थे।

क्या है अरमान के खिलाफ आरोप?

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा के साथ मारपीट की। नीरू को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने पुलिस बताया है कि अरमान ने गुस्से में आकर उन्हें बेरहमी से पीटा है। पुलिस को दिए अपने बयान में नीरू ने बताया है कि वे पिछले तीन साल से अरमान संग रिलेशन में है।

हो सकती है सात साल की सजा

नीरू रंधावा की शिकायत पर पुलिस ने अरमान के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तरह मामला दर्ज कर लिया है। दोषी पाए जाने पर अरमान को 7 साल की जेल की सजा भी हो सकती है।

पहली गर्लफ्रेंड भी लगा चुकी है मारपीट का आरोप

इससे पहले अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड रही मुनमुन दत्ता ने भी अरमान कोहली पर मारपीट का आरोप लगाया था।

बिग बॉस में भी कर चुके हैं हाथापाई

अरमान कोहली अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। वह बिग बॉस के घर में भी अपना आपा खो चुके हैं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को गाली दी थी और हाथापाई भी की थी। सोफिया हयात की शिकायत पर अरमान को शो से गिरफ्तार किया गया था और फिर वो जमानत लेकर वापस बिग बॉस के घर पहुंचे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad