Advertisement

हिन्दी सिनेमा के अभिनेता अरुण बाली का निधन

हिन्दी सिनेमा के सफल चरित्र अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है। उन्होंने आज शुक्रवार सवेरे साढ़े चार...
हिन्दी सिनेमा के अभिनेता अरुण बाली का निधन

हिन्दी सिनेमा के सफल चरित्र अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है। उन्होंने आज शुक्रवार सवेरे साढ़े चार बजे अंतिम सांस ली। अरुण बाली 79 वर्ष के थे। खबरों के अनुसार अरुण बाली काफी समय से बीमार थे। 

अरुण बाली की दो बेटियां हैं, जो अमरीका में रहती हैं। दोनों शनिवार को मुम्बई पहुंचेंगी और तब अरुण बाली का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

अरूण बाली को मुख्य रूप से 3 इडियट्स, केदारनाथ, रेडी, पानीपत, फूल और अंगार, राम जाने जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है। अरूण बाली ने दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक "चाणक्य" में पोरस की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने स्वाभिमान धारावाहिक में कुंवर सिंह की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी।

 

अभिनय के साथ साथ अरुण बाली फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय थे। उन्हें बतौर निर्माता राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad