Advertisement

उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई उड़ी : द सर्जिकल स्ट्राइक

उड़ी फिल्म का जादू कम नहीं हो रहा है। दर्शकों में अभी भी इसकी लोकप्रियता बनी हुई है। आज उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई उड़ी : द सर्जिकल स्ट्राइक

उड़ी फिल्म का जादू कम नहीं हो रहा है। दर्शकों में अभी भी इसकी लोकप्रियता बनी हुई है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ क्षेत्र में कैबिनेट बैठक में उड़ी फिल्म से स्टेट जीएसटी हटाने की घोषणा की है। टैक्स हटने के बाद टिकट दरें सस्ती होंगी और ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म देखने जाएंगे।

दर्शकों आलोचलकों को आ रही पसंद

विक्की कौशल और यामी गौतम की मुख्य भूमिका वाली उड़ी दर्शकों और आलोचकों को खूब पसंद आ रही है। उड़ी सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी है और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विट किया है, उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जोश अभी भी बना हुआ है। फिल्म ने भारत में शुक्रवार को 4.40 करोड़ रुपये, शनिवार को 9.75 करोड़ रुपये, रविवार को 9.20 करोड़ रुपये, सोमवार को 3.40 करोड़ रुपये। कुल 160.78 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

800 स्क्रीन पर रिलीज

फिल्म का कुल बजट 25 करोड़ रुपये था। पूरे भारत में उड़ी को 800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। दर्शकों को विक्की कौशल का अभिनय खूब भा रहा है। फिल्म में विक्की एक संवाद बोलते हैं, हाउ द जोश। यह संवाद बहुत चर्चित हो रहा है। मोदी सहित निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी भी इस संवाद को दोहरा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल एक फौजी की भूमिका में हैं जबकि यामी गौतम एक इंटेलिजेंस ऑफिसर बनी हैं। फिल्म में परेश रावल भी अहम किरदार में हैं।

स्ट्राइक की गूंज

उड़ी द सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में हुए आतंकी हमले पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर आधारित है। इस स्ट्राइक की देश में खूब चर्चा हुई थी। मौजूदा केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को भारतीय सेना की शक्ति बताया था। इसी जवाबी कार्रवाई पर यह फिल्म बनी है।

स्मृति ने भी कराया था शो

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में अमेठी में इसका निशुल्क शो आयोजित किया था। स्मृति ईरानी ने कहा था कि इस फिल्म को हर भारतीय को देखना चाहिए। फिल्म से पहले उन्होंने दर्शकों को संबोधित भी किया था।

अमूल ने भी बनाया विज्ञापन

अमूल समकालीन विषयों पर विज्ञापन बनाने के लिए मशहूर है। अटर्ली बटर्ली डिलेशियस अमूल की टैग लाइन के साथ हमेशा एक पंच लाइन होती है। इस बार अमूल ने फिल्म के प्रसिद्ध संवाद हाउ द जोश के साथ विज्ञापन बना कर विक्की कौशल को दिखाया है। यह विज्ञापन बता रहा है कि उड़ी का जोश वाकई खत्म नहीं हो रहा है। विक्की कौशल ने भी ट्विट कर अमूल को धन्यवाद दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement