Advertisement

श्रद्धा कपूर की ‘हसीना पारकर’ सहित आज रिलीज हुई ये चार फिल्में

22 सितंबर यानी आज देशभर के सिनेमाघरों में चार बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में संजय दत्त...
श्रद्धा कपूर की ‘हसीना पारकर’ सहित आज रिलीज हुई ये चार फिल्में

22 सितंबर यानी आज देशभर के सिनेमाघरों में चार बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में संजय दत्त की ‘भूमि’, श्रद्धा कपूर की ‘हसीना पारकर’, रामकुमार राव की ‘न्यूटन’ और कुनाल रॉय कपूर की ‘द फाइनल एग्जिट’ फिल्में शामिल हैं।

ये हैं वो चार फिल्में-

 ‘हसीना पारकर

कई बार रिलीज डेट आगे बढ़ाने के बाद आखिरकार आज बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हसीना पारकर’ रिलीज हो गई  फिल्म ‘हसीना पारकर’ मुंबई ब्लास्ट के आरोपी और पाकिस्तान में छिपे बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर बनाई गई है, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर दाऊद की बहन हसीना का किरदार निभा रही है जबकि सिद्धांत कपूर दाऊद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं।

भूमि

‘भूमि’ संजय दत्त की फिल्म है, जिसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है। इस फिल्म के निर्माता भूषन कुमार हैं। यह फिल्म पिता-पुत्री के भावुक रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त के अलावा अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन और शरद केलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

न्यूटन’

अमित मसुरकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘न्यूटन’ नूतन कुमार से न्यूटन बने उस चुनाव अधिकारी की कहानी है जो नक्सल प्रभावित एक गांव में 76 लोगों की वोटिंग पूरी करवाने के लिए जाता है। इस फिल्म की कहानी देश की निर्वाचन प्रणाली पर बात करती है। फिल्म में रामकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल और रघुबीर यादव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

द फाइनल एक्ज़िट’

वहीं, आज ही अभिनेता कुनाल रॉय कपूर की फिल्म ‘द फाइनल एक्ज़िट’ भी रिलीज हुई। यह एक हॉरर फिल्म है जिसमें कुणाल रॉय कपूर रहस्यों को सुलझाने की कोशिश करते दिखाई देंगे। ये फिल्म एक ऐसी कहानी पर आधारित है जिसमें एक युवक सपनों की दुनिया में खो जाता है। ये ऐसी रहस्यात्मक दुनिया है जहां उसे आगे बढ़ने से रोका जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad