Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत की बहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने से अदालत का इनकार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर एफआईआर को चुनौती देने...
सुशांत सिंह राजपूत की बहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने से अदालत का इनकार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर एफआईआर को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है। 

रिया चक्रवर्ती की शिकायतों के आधार पर सुशांत की बहनों पर एनडीपीएस अधिनियम का उल्लंघन (नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) करने का आरोप लगाया गया था। 

उच्च न्यायालय ने एक आदेश जारी किया था कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ व्हाट्सएप पर दवा के पर्चे शेयर करने वाली प्रियंका सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच जारी रहेगी। जिसे उसने चुनौती दी है।

बता दें कि रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत की बहनों पर प्रेस्क्रिप्शन बदल कर सुशांत को गलत दवा देने का आरोप लगाया था। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक बहन मीतू को राहत दी थी, लेकिन प्रियंका का केस रद्द करने से मना कर दिया था। जिसके कारण प्रियंका रिया की एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad