Advertisement

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड का नया गाना हुआ रिलीज, गायक जुबिन नौटियाल ने दी है आवाज

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म "थैंक गॉड" का गीत "हानिया...
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड का नया गाना  हुआ रिलीज, गायक जुबिन नौटियाल ने दी है आवाज

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म "थैंक गॉड" का गीत "हानिया वे" टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। गीत को जुबिन नौटियाल ने आवाज़ दी है। संगीत तनिष्क बागची का है। बोल रश्मि - विराग ने लिखे हैं। गीत सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह पर फिल्माया गया है। नृत्य निर्देशन तुषार कालिया और दिलीप मिस्त्री का है। 

 

 

गीत का लिंक :

 

 

 

फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं, जो प्राणियों के पाप और पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा युवक अयान कपूर का किरदार निभा रहे हैं, जो आकस्मिक मृत्यु के कारण यमलोक पहुंचता है और उसकी अजय देवगन यानी चित्रगुप्त से मुलाकात होती है।

 

 

फिल्म का निर्देशन इंद्रा कुमार ने किया है। भूषण कुमार ने टी सीरीज के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। थैंक गॉड की कहानी आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखी है। तनिष्क बागची, रोचक कोहली और आनंद राज आनंद का संगीत है। गीत मनोज मुन्तशिर, रश्मि विराग, समीर ने लिखे हैं। फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म "थैंक गॉड" 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad