Advertisement

शाहरूख खान की फिल्म "पठान" हुई अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज

हिन्दी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म "पठान" ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर...
शाहरूख खान की फिल्म

हिन्दी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म "पठान" ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। जानकारी के अनुसार फिल्म "पठान" 22 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर हिन्दी, तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज हो गई है। इससे पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म पठान ने दुनियाभर में सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए थे। फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया था। 

फिल्म की रिलीज के पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पठान का विरोध खत्म करने का निर्णय लिया था। उनका कहना था कि पठान फिल्म में आपत्तिजनक अंश हटा दिए गए हैं। इसलिए अब फिल्म के विरोध का औचित्य नहीं है। इसका फायदा फिल्म पठान को मिला। सभी विवादों को पीछे छोड़कर दर्शकों ने पठान का स्वागत किया।फिल्म पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। विशाल शेखर का संगीत है और कुमार के गीत हैं।फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम नजर आए। 

शाहरुख खान ने फिल्म पठान के माध्यम से 4 साल बाद सिनेमा के रुपहले पर्दे पर वापसी की है।शाहरूख खान इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन करते नजर आए हैं। फिल्म में सलमान खान की भी स्पेशल प्रस्तुति है। इससे पहले हालांकि फिल्म के गीत बेशर्म रंग को लेकर एक बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई थी, जिस कारण फिल्म के बॉयकॉट की मांग देशभर में उठने लगी थी।फिल्म पठान के ट्रेलर को कुछ दिनों पहले दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया था। इस मौके पर अभिनेता शाहरुख़ ख़ान भी बुर्ज खलीफा पर मौजूद थे।पठान की सफलता से बॉलीवुड में खुशी लौटी है। इस साल शाहरूख खान की कुछ अन्य फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। पठान की सफलता के बाद उन सभी फिल्मों का दर्शकों को इंतजार है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement