Advertisement

देखिये, दिलजीत दोसांझ को कैसे मिली सुपरहीरो की शक्तियां

पंजाबी फिल्म के बाद बॉलीवुड फिल्मों में भी रूख कर चुके पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ को लिफ्ट में फंसने के बाद सुपरहीरो की शक्तियां मिल गई है। दरअसल, यहां बात उनकी इपकमिंग मूवी ‘सुपर सिंह’ की हो रही है जिसमें वह सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे।
देखिये, दिलजीत दोसांझ को कैसे मिली सुपरहीरो की शक्तियां

उड़ता पंजाब से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले अभिनेता दिलजीत की आने वाली पंजाबी फिल्म ‘सुपर सिंह’ का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसे महज 15 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सुपर सिंह.. 15 घंटों के भीतर ही हम 10 लाख के आकंड़े पर पहुंच गए हैं। हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया...16 जून।

फिल्म ‘सुपर सिंह’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। सुपर सिंह की प्रेमिक सोनम बाजवा बनी हैं। सोनम बाजवा इससे पहले दिलजीत के साथ पंजाब 1984 में नजर आई थी। इस फिल्म को भी काफी सराहना मिली थी। वैसे दिलजीत दोसांझ दूसरे सिख सुपरहीरो हैं। इससे पहले टाइगर श्राफ ने फ्लाइंग जट्ट के रूप में सिख सुपरहीरो का किरदार निभाया था।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad