Advertisement

वायरल: रमज़ान में स्विमसूट पहने पर ट्रोल हो रही धाकड़ गर्ल सना शेख

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद अब 'दंगल' की घाकड़ गर्ल फातिमा सना शेख लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। फातिमा को रमजान के दौरान स्विमसूट पहनने के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
वायरल: रमज़ान में स्विमसूट पहने पर ट्रोल हो रही धाकड़ गर्ल सना शेख

दरअसल, 'दंगल' में अपनी धाकड़ एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली फातिमा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसमें फातिमा बीच पर स्विमसूट में बिकनी पहने एक कुर्सी पर बैठी थीं। इस फोटो में फातिमा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन कुछ लोगों को उनका ये अंदाज रास नहीं आया। लोगों ने उनकी तस्वीर पर काफी भद्दी टिप्पणियां की हैं। कुछ लोगों का कहना है कि फातिमा को रमजान जैसे पावन महीने में स्विमसूट नहीं पहनना चाहिए था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि वो मुस्लिम हैं और रमजान के दौरान उन्हें ऐसा करना शोभा नहीं देता। कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि क्या वो भूल गई हैं कि वो मुस्लिम हैं।

इन दिनों एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में वो माल्ता शहर में हैं। हाल ही में उन्होंने जो फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है, वह माल्ता बीच पर खिंचवाई गई हैं।  

गौरतलब है कि इससे पहले हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। प्रियंका ने पीएम मोदी और अपनी दोनों की मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। फोटो में प्रियंका ने शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। उनकी इस छोटी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने ट्रोल करने वालों की बोलती बंद करने के लिए प्रियंका ने अपनी मां के साथ एक नई फोटो जारी की थी।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement