Advertisement

जानिए सलमान के ‘लड़की मिल गई ट्वीट’ के पीछे की कहानी

ट्रोलर गैंग इस बार सलमान खान के पीछे पड़ गई है। सलमान खान किसी को अपनी गर्ल फ्रेंड न मानें तो मुश्किल और...
जानिए सलमान के ‘लड़की मिल गई ट्वीट’ के पीछे की कहानी

ट्रोलर गैंग इस बार सलमान खान के पीछे पड़ गई है। सलमान खान किसी को अपनी गर्ल फ्रेंड न मानें तो मुश्किल और मान लें तो उससे बड़ी मुश्किल। अब हुआ यूं कि सलमान खान ने एक रहस्यमयी ट्विट किया, ‘मुझे लड़की मिल गई’ बस फिर क्या था उस पर धड़ाधड़ ऊटपटांग कमेंट आने लगे।

सलमान खान ने लड़की मिल गई का शिगूफा क्यों छेड़ा यह पता नहीं चला है। क्योंकि मुझे लड़की मिल गई के पीछे अभी तक ठीक कारण पता नहीं चला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपनी किसी नई फिल्म या नई हिरोइन को लेकर बात कर रहे हैं।


लेकिन लोग तो लोग ठहरे। उन्होंने ट्वीट को लेकर उल्टे सीधे कमेंट किए। किसी ने कहा, ‘अच्छा तो ऐश, संगीता बिजलानी, लूलिया आदि...आदि लड़के थे क्या’

एक यूजर ने लिखा है, ‘लड़की नहीं आंटी होगी, देख लो अच्छे से’

कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट भी किए हैं लेकिन सलमान खान को इससे कोई फर्क नहीं पड़ताहै। सलमान इन दिनों रेस 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह अली अब्बास जफर के साथ भारत में काम करेंगे। हो सकता है यह ट्वीट उन्होंने भारत फिल्म को लेकर किया हो। लेकिन फिर सलमान ने खुद ही ट्वीट कर जानकारी दे दी कि वह अपने जीजा आयुष शर्मा की नई फिल्म लवरात्रि की बात कर रहे हैं। आयुष शर्मा उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति हैं। जल्द ही आयुष इस फिल्म से डेब्यू करेंगे। इसी फिल्म के लीड रोल के लिए हिरोइन मिलने की बात सलमान कर रहे हैं। 


उन्होंने ट्वीट कर लिखा, चिंता की कोई बात नहीं है, आयुष शर्मा की नई फिल्म लवरात्रि के लिए लड़की मिल गई है वर्ना डोंट वरी बी हैप्पी. 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad