Advertisement

मराठी फिल्म माउली का निर्माण करेंगे रितेश

2014 में आई मराठी फिल्म ‘लई भारी’ (शानदार) की सफलता से रितेश देशमुख उत्साह में आ गए हैं। लई भारी उनकी...
मराठी फिल्म माउली का निर्माण करेंगे रितेश

2014 में आई मराठी फिल्म ‘लई भारी’ (शानदार) की सफलता से रितेश देशमुख उत्साह में आ गए हैं। लई भारी उनकी पहली मराठी फिल्म थी जिसमें उन्होंने अभिनय किया था। अब वे अपनी अगली मराठी फिल्म माउली की तैयारी में जुट गए हैं।

हाल ही में आई मराठी फिल्म सैराट ने सफलता के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म ने क्षेत्रीय और हिंदी सिनेमा के बीच की दूरी मिटा दी थी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी एक मराठी फिल्म वेंटीलेटर प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म को भी खूब सराहा गया था। माधुरी दीक्षित भी अपनी पहली मराठी फिल्म बकैट की शूटिंग में व्यस्त हैं।

निर्माण रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख की निर्माण कंपनी मुंबई फिल्म्स कंपनी मौली का निर्माण करेगी। माउली की पटकथा क्षितिज पटवर्धन ने लिखी है। आदित्य सरपोतदार इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

रितेश का कहना है कि एक अभिनेता के रूप वह प्रयोग करते रहना चाहते हैं। पिछले साल लई भारी ने मुझे वह मौका दिया। अब प्रोड्यूसर हो कर मैं माउली को बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना चाहता हूं। जेनेलिया ने कहा कि मौली का प्रोजेक्ट हम दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है। फिल्म का निर्माण जल्दी शुरू होने वाला है। जेनेलिया ने कहा कि वे बहुत ही जल्द कुछ और रोमांचक घोषणाएं करेंगे। माउली इसी साल के अंत में आने की उम्मीद है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad