Advertisement

परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' सिनेमाघरों में हुई रिलीज

हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म "कोड नेम तिरंगा" सिनेमाघरों में रिलीज हो...
परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' सिनेमाघरों में हुई रिलीज

हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म "कोड नेम तिरंगा" सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है । इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ हार्डी संधू मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। 

 

"कोड नेम तिरंगा" में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं, जो अपने देश की सुरक्षा के लिए मिशन पर हैं। फिल्म की शूटिंग तुर्की में हुई है। फिल्म में शरद केलकर, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, दिब्येंदु भट्टाचार्य नजर आएंगे।

 

फिल्म के लेखक एवं निर्देशक रिभु दासगुप्ता हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और रिभु दासगुप्ता हैं। जयदेव कुमार और विपिन पटवा का संगीत है। कुमार ने गीत लिखे हैं। परिणीति चोपड़ा के प्रशंसकों को उनसे एक अच्छी प्रस्तुति की उम्मीद लंबे समय से है। शायद इस फिल्म से वह उम्मीद पूरी होगी। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad