Advertisement

राज कपूर की पत्नी कृष्णा का 87 साल की उम्र में निधन, लंबे से थी बीमार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का सोमवार सुबह को निधन हो गया। वह 87...
राज कपूर की पत्नी कृष्णा का 87 साल की उम्र में निधन, लंबे से थी बीमार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का सोमवार सुबह को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। कृष्णा राज कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि सुबह 5 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मां का निधन हो गया।

आज सुबह मेरी मां का निधन

रणधीर कपूर ने भी ट्वीट कर कहा, यह बताते हुए दुख हो रहा है कि आज सुबह मेरी मां का निधन हो गया। मीडिया से बातचीत करते हुए रणधीर कपूर ने कहा 'कार्डियक अरेस्‍ट के कारण आज मेरी मां का करीब 5 बजे निधन हो गया। हम उनके निधन से बहुत दुखी हैं।  रणधीर ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार चेंबूर स्थित श्मशान गृह में होगा।

1946 में शादी के बंधन में बंधे थे राज कपूर-कृष्णा

उनका जन्म 1931 में हुआ था। शोमैन राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। दोनों के तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं। शादी से पहले उनका नाम कृष्णा मल्होत्रा था।

इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक युग का हुआ अंत

इस खबर की जानकारी सबसे पहले ऐक्ट्रेस रवीना टंडन अपने ट्विटर हैडल पर दी। रवीना टंडन ने ट्वीट में कहा, ‘कृष्णा राज कपूर के साथ एक युग का अंत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’।

आई लव यू दादी

कृष्णा की पोती और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा है, ‘आई लव यू दादी’। मैं हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी’।

दो दिन पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुए ऋषि कपूर

निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, "कपूर परिवार को ईश्वर दुख सहने की शक्ति दे’। ऋषि कपूर दो दिन पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं।

लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से दुखी हूं। एक सशक्त महिला, कपूर खानदान की बड़ी और एक बेहद अच्छी इंसान के रूप में याद की जाएंगी।

एक्‍टर अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा कि, कृष्‍णा राज कपूर जी के दुखद निधन के बारे में जानने के बाद गहरा दुख हुआ। वह सबसे सम्मानित और स्नेही महिलाओं में से एक थी जिससे मैंने मुलाकात की थी। उनकी आत्मा को शांति मिले। पूरे कपूर और नंदा परिवार के प्रति मेरी संवेदना। शांति।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad