Advertisement

जावेद अख्तर के जन्मदिन पर जानें उनकी लिखी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर का जन्मदिन है। जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी सन...
जावेद अख्तर के जन्मदिन पर जानें उनकी लिखी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर का जन्मदिन है। जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी सन 1945 को हुआ था। जावेद अख्तर ने अपने फिल्मी करियर में कई सफल फिल्मों के लिए लेखन किया।जावेद अख्तर के जन्मदिन पर डालते हैं उनकी लिखी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

 

 

दीवार (1975)

 

 

निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बाबी, निरूपा राय, इफ्तेखार नजर आए। राहुल देव बर्मन का संगीत और साहिर लुधियानवी के गीत। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

 

 

सीता और गीता (1972)

 

सीता और गीता निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म है। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट। आर डी बर्मन का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र, संजीव कुमार ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

 

 

 

 

शोले (1975)

 

निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट। आर डी बर्मन का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, धर्मेन्द्र, अमजद खान, संजीव कुमार ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

मिस्टर इंडिया (1987)

 

निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका अनिल कपूर और श्रीदेवी ने निभाई। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे जबकि संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया। फिल्म में खलनायक की भूमिका में अमरीश पुरी नजर आए। फिल्म बेहद कामयाब रही। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad