Advertisement

जामताड़ा सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

सितम्बर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए नई सौगात लेकर आया है। इस महीने कई शानदार फ़िल्में और वेब...
जामताड़ा सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

सितम्बर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए नई सौगात लेकर आया है। इस महीने कई शानदार फ़िल्में और वेब सीरीज सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं। एक ऐसी ही वेब सीरीज है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वेब सीरीज का नाम है " जामताड़ा" जिसका दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। आज जामताड़ा सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 

ट्रेलर लिंक :

 

जामताड़ा का सीजन 1 बहुत लोकप्रिय हुआ है। इसमें ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड को दिखाया गया था। दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया था। शो की कामायाबी के बाद निर्माताओं ने इसका दूसरा सीजन बनाने का निर्णय लिया। अब दूसरा सीजन बनकर तैयार है। ट्रेलर देखकर लगता है कि यह सीजन भी पहले सीजन की तरह दिलचस्प होगी। इसमें रोमांच का तड़का कुछ और अधिक होगा। 

 

 

जामताड़ा सीजन 2 का निर्देशन सौमेंद्र पढ़ी ने किया है। इसके निर्माता अजीत अंधारे हैं। जामताड़ा की कहानी त्रिशांत श्रीवास्तव ने लिखी है। शो में अमित पाल, स्पर्श श्रीवास्तव, मोनिका पंवार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जामताड़ा सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर 23 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad