Advertisement

पैडमैन में अक्षय के साथ ऐसी दिखेंगी सोनम और राधिका

अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शकों को हमेशा से बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले दिनों सोशल इशू पर आई...
पैडमैन में अक्षय के साथ ऐसी दिखेंगी सोनम और राधिका

अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शकों को हमेशा से बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले दिनों सोशल इशू पर आई टॉयलेट एक प्रेम कथा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक और संजीदा विषय पर पैडमैन आ रही है। अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोनम कपूर और राधिका आप्टे का फर्स्ट लुक जारी किया है।

अरुणाचलम मुरुगंथनम के जीवन पर बन रही फिल्म पैडमैन की चर्चा बहुत दिनों से हो रही है। अपनी पत्नी के लिए सेनेटरी नैपकिन बनाने वाले इस युवा की कहानी को अक्षय पर्दे पर दिखाएंगे। इस फिल्म से उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना पहली बार निर्माता बनी हैं।

अरुणाचलम पहली बार टेड टॉक की वजह से चर्चा में आए थे। उन्हें जब पता चला कि मासिक धर्म में महिलाओं को इतनी परेशानी होती है और सेनेटरी नैपकिन होने की वजह से वे उन्हें खरीद नहीं पातीं। इस वजह से कई महिलाएं इन्फेक्शन की शिकार हो जाती हैं और कई बार इलाज के अभाव में उनकी मौत तक हो जाती है। तब उन्होंने सस्ते नैपकिन बनाने पर विचार किया और अब उनकी संस्था द्वारा बनाए गए नैपकिन गांव में बहुत प्रचलित हो गए हैं। इससे कई महिलाओं को रोजगार भी मिला है।

यह फिल्म नए साल यानी 2018 में गणतंत्र दिवस को रीलिज होगी। अक्षय सामाजिक विषयों पर लगातार फिल्में कर रहे हैं जिसे दर्शक भी पसंद कर रहे हैं। राधिका आप्टे और सोनम कपूर दोनों ही के साथ अक्षय की यह पहली फिल्म है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad