Advertisement

मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का महज 59 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का बुधवार को गोवा में आकस्मिक निधन हो गया। 59 साल की उम्र में वेंडेल...
मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का महज 59 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का बुधवार को गोवा में आकस्मिक निधन हो गया। 59 साल की उम्र में वेंडेल ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। वेंडल के निधन की खबर सबसे पहले गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे के ट्विटर हैंडल पर लोगों ने देखी। किसी को पहली बार में इस खबर पर विश्वास नहीं हुआ। 

कई बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड सितारे वेंडल रोड्रिग्स के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वेंडल रोड्रिग्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने की लिस्ट में अर्जुन रामपाल, मलाइका अरोड़ा, ईशा गुप्ता, अनुष्का शर्मा, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सिंगर सोना महापात्रा जैसे कई सेलेब्स का नाम शामिल है। आपको बता दें कि छह साल पहले भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किए जा चुके थे। 

सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखते थे

आपको बता दें कि वेंडल रोड्रिग्स लैक्मे फैशन वीक जैसे हर बड़े फैशन शो में उनके कलेक्शन की धूम रहती थी। कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स उनके लिए रैम्प वॉक कर चुके हैं। एक फैशन डिजाइनर होने के साथ ही वह एक ऑथर भी थे। वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के साथ ही अपने योगदान और कई बॉलिवुड सेलेब्‍स के साथ अच्‍छे संबंधों के लिए जाने जाते थे। इस फैशन डिजाइनर का बॉलीवुड के कई सितारों के साथ गहरा नाता रहा है। अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोड़ा, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई सेलेब्स के करिअर में वेंडल रोड्रिक्स का बड़ा अहम रोल रहा है। 

स्मृति ईरानी और गोवा के मुख्यमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

 केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वेंडल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि भारत के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनरों में से एक वेंडल रॉड्रिक्स के असामयिक निधन के बारे में सुनकर सदमे में हूं। उनके चाहने वालों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी वेंडल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया।

मलाइका अरोड़ा और अनुष्का शर्मा ने भी किया याद

वेंडल रोड्रिग्स के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि फैशन के मास्टर भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। पहले मैं बैठकर खूबी रोई पर, फिर अकेले बैठकर तुम्हारें साथ बिताए पलों को याद कर खूब हंसी।  वहीं अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर बताया कि न्यूजीलैंड की सुबह वेंडल रोड्रिक्स के जाने की खबर से हुई। वो फैशन के सबसे आइकॉनिक और असली डिजाइनर में से एक थे। उन्हीं के कारण मुझे मात्र 18 साल की उम्र में बैंगलोर से मुंबई आकर मॉडलिंग करने का आत्मविश्वास मिला था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad