Advertisement

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने सुशांत सिंह राजपूत को दिया सम्मान, बहन ने रिसीव किया अवॉर्ड

देश जहां आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं, दूसरी तरफ आज टीवी से बॉलीवुड का सफर करने वाले...
कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने सुशांत सिंह राजपूत को दिया सम्मान, बहन ने रिसीव किया अवॉर्ड

देश जहां आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं, दूसरी तरफ आज टीवी से बॉलीवुड का सफर करने वाले दिवंगत एक्टर सुशांत सिह राजपूत के लिए लोग सोशल मीडिया पर सामूहिक प्रार्थना कर रहे हैं। भारत के स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान दिया है। सुशांत के मिले इस सम्मान को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके लिए रिसीव किया है।

दरअसल, कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने सुशांत सिह राजपूत को ये सम्मान सिनेमा और समाज में उनके योगदान के लिए दिया है। सुशांत को सम्मान के रूप में दिए गए सर्टिफिकेट के साथ श्वेता सिंह कीर्ति इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलिफोर्निया ने मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत के समाज में योगदान को सराहा है। कैलिफोर्निया हमारे साथ है। क्या आप हमारे साथ हैं? कैलिफोर्निया आपके सपोर्ट का शुक्रिया।

दुनिया भर में सुशांत के फैंस आज उनके लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं। ट्विटर पर #GlobalPrayersForSSR ट्रेंड कर रहा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इसी कड़ी में एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सुशांत की प्रार्थनासभा का है, जिसमें घर के सभी सदस्य सुशांत लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ‪उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्। इसके साथ उन्होंने लोगों से अपील की कि हाथ जोड़कर अपनी तस्वीर शेयर करें और इस मुहिम में शामिल हों।

 

बता दें कि भारत के ही नहीं बल्कि अमेरिका में रहने वाले हिन्दुस्तानी भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। 15 अगस्त यानी आज सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर रखी गई है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad