Advertisement

पेशावर में दिलीप कुमार की हवेली ढहाई गई

करीब सौ साल पुरानी एक हवेली का पिछले दिनों ढह जाना भारत की कई फिल्मी हस्तियों को दुखी कर गया। इन लोगों में सायरा बानो भी शामिल हैं। हालांकि सायरा को इस हवेली के ढह जाने की सूचना थी। दरअसल यह हवेली पेशावर में भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सितारे दिलीप कुमार का पैतृक घर था।
पेशावर में दिलीप कुमार की हवेली ढहाई गई

पाकिस्तान ने इस हवेली को सन 2014 में राष्ट्रीय विरासत घोषित किया था। पाकिस्तान के सांस्कृतिक विरासत परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्ला का कहना था कि हवेली को ढहाने के सिवाय कोई चारा नहीं था। यह हवेली काफी खराब हालत में थी और इसका बहुत सा हिस्सा पहले ही ढह चुका था।

वहीदुल्ला का कहना है कि उन्होंने प्रांत सरकार को इस हवेली की खस्ताहाली के बारे में बताने के लिए छह बार सूचना दी थी। अब इस घर की प्रतिकृति बनाई जाएगी। दिलीप कुमार के अलावा कपूर खानदान की पैतृक हवेली भी पेशावर में है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad