Advertisement

सर्जरी ने बदले इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक, अब दिखती हैं ऐसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर हमेशा ही सेंसिटिव रहती हैं। ये एक्ट्रेस कभी अपनी खुबसूरती से तो कभी...
सर्जरी ने बदले इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक, अब दिखती हैं ऐसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर हमेशा ही सेंसिटिव रहती हैं। ये एक्ट्रेस कभी अपनी खुबसूरती से तो कभी अपने फिगर से फैंस को लुभाती हैं। अट्रैक्टिव दिखने की चाहत में वो अपनी बॉडी के साथ भी कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने में नहीं हिचकती। यही कारण है कि लड़का हो या लड़की आजकल हर कोई सुंदर दिखने के लिए फिल्म जगत की हस्तियों को फॉलो करना चाहता है और करता भी है।

अक्सर लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई तरीके के नुस्खे आजमाती हैं, लेकिन यह काफी चौकानें वाली बात है कि बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं, जिनकी सुन्दरता नेचुरल नहीं बल्कि उन्होंने सुन्दर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। आज के समय में प्लास्टिक सर्जरी का चलन पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर से बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल्स के लिए यह खूबसूरत दिखने का रामबाण नुस्खा है। कई सेलेब्रिटीज ऐसी हैं, जो यह सर्जरी कराने के बाद अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुई हैं। सर्जरी कराने वाली हस्तियों में बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं बल्कि कई टीवी एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। 

आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसस के बारे में जिन्होंने सर्जरी से बदला अपना लुक-

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या ने खूबसूरत होने के बावजूद सर्जरी करवाना बेहतर समझा। कहा जाता है कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए अपने गालों का लुक चेंज कराया है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने फैन्स की तादात बढ़ाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक नहीं, बल्कि कई बार सर्जरी करवाई है। प्रियंका ने अपने नाक, चेहरे और होठों की सर्जरी कराई ही है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने ब्रेस्ट इंप्लांट भी कराएं हैं।

दीपिका पादुकोण

फेमस एक्ट्रेस दीपिका ने भी फिल्मों में आने से पहले प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। इसके बाद उनके लुक में काफी बदलाव देखने को मिला।

अनुष्का शर्मा

विराट कोहली की गर्लफ्रेंड और एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने बॉलीवुड में जब अपने करिअर की शुरुआत की थी तब उनके होंठ अलग तरह के थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी अपनी सीनियर एक्ट्रेसेस की तरह होठों की सर्जरी करवा ली।  

करीना कपूर

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में एक पटौदी खानदान की बहु करीना कपूर ने भी नाक और होंठ की प्‍लॉस्‍टिक सर्जरी करवाई है।

कंगना रनोट

2006 में अपनी पहली फिल्म गैंगस्टर से लेकर अब तक कंगना रनोट के लुक में काफी बदलाव आ चुका है। बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना ने फुलर लिप करवा कर होंठो को एक अलग सा लुक दिया है। साथ ही उन्‍होंने ब्रेस्‍ट इंप्‍लांट भी करवाया है।

जैकलीन फर्नांडिस

हाल ही में फिल्म जड़वा-2 में नजर आई जैकलीन ने अपने लिप्स को कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए चेंज कराया है ताकि वे उभरे हुए दिख सकें।

काजोल

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस काजोल ने चेहरा बदलने के लिए कोई प्‍लॉस्‍टिक सर्जरी तो नहीं, लेकिन शुरुआती दिनों में उनका रंग फेयर नहीं था। ऐसे में काजोल ने स्‍किन लाइटनिंग सर्जरी करवाई और अब उनका चेहरे का रंग निखर गया है।

शिल्‍पा शेट्टी

अपने फिगर को लेकर काफी एक्टिव रहने वाली शिल्‍पा शेट्टी ने भी अपनी नाक की सर्जरी करवाई है। प्‍लॉस्‍टिक सर्जरी करवाने वाली हस्तियों में शिल्‍पा का भी नाम आता है।    

आयशा टाकिया

सलमान सहित कई बड़े स्‍टारों के साथ काम कर चुकीं आयशा ने ब्रेस्‍ट इंप्‍लांट सर्जरी करवाई थी। जिसके बाद उनके फिगर में काफी बदलाव आ गया। आयशा टाकिया के लाखों फैंस हैं।

श्रीदेवी  

बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के डांस के लाखों दीवाने हैं। श्रीदेवी उस दौर की सबसे सफल एक्‍ट्रेसेज में गिनी जाती हैं, लेकिन श्रीदेवी ने भी सुंदर दिखने के लिए अपने नाक की सर्जरी करवाई थी।

जानवी कपूर

ना सिर्फ श्रीदेवी ने ही बल्कि उनकी बेटी जानवी कपूर ने भी अपनी सुंदरता निखारने के लिए नाक की सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद वह पहले से ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं।

श्रुति हसन

दक्षिण भारतीय फिल्‍मों की सबसे चर्चित एक्‍ट्रेस श्रुति हसन की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं, लेकिन श्रुति ने भी अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए नाक की सर्जरी करवाई है।

अदिति रॉय हैदरी

फिल्म ‘भूमि’ में संजय दत्त की बेटी का किरदार निभाने वाली अदिति रॉय हैदरी ने अपनी नाक को परफैक्ट शेप देने के लिए सर्जरी का सहारा लिया।

मौनी रॉय

बॉलीवुड हस्तियों के अलावा टीवी की नागिन यानी मौनी रॉय पहले इतनी खूबसूरत नहीं थी, जितनी वह अब दिखती हैं। मौनी ने अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए फुलर लिप्स और फेयर स्किन पाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है।

राखी सावंत  

एक्‍ट्रेस और मॉडल राखी सावंत ने अपने चेहरे को बदलने के लिए एक बार नहीं बल्कि कई बार सर्जरी करवाई। राखी ने होंठ और नाक की प्‍लॉस्‍टिक सर्जरी करवाकर उसे पूरी तरह से बदल दिया। यही नहीं राखी ने ब्रेस्‍ट इंप्‍लांट भी करवाया है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement