Advertisement

कंगना ने की राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ, अनुपम खेर ने भी खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बर्मिंघम में चल रहे 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के...
कंगना ने की राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ, अनुपम खेर ने भी खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बर्मिंघम में चल रहे 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के जबरदस्त प्रदर्शन की तारीफ की है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा " जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने अपने विश्व स्तरीय प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है, उसके बाद यह सुनिश्चित है कि वे कभी भी एक भारतीय के रुप में कमजोर महसूस नहीं करेंगे, शुक्रिया टीम।" 

 

 

 

बेहद सफल और वरिष्ठ फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन में पोस्ट साझा की है। अनुपम खेर ने भारतीय विजेता खिलाड़ी बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, साक्षी मलिक, अंशु मलिक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा " हमारी जीत किस्मत तय नहीं करती। बल्कि हमारी काबिलियत हमारी जीत तय करती है। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई, शुभकामनाएं एवं दिल से धन्यवाद देश का नाम रोशन करने के लिए! जय हिंद!

 

 

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। भारत 9 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और 9 कांस्य पदक के साथ कुल 26 पदक जीत चुका है। भारत के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों और कुश्ती के पहलवानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बॉलीवुड खिलाड़ियों के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य वरिष्ठ नेताओं और नागरिकों ने भी भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताई है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad