Advertisement

मोहब्बत के बादशाह देवानंद के 10 सदाबहार गीत, जो आज भी कर देते हैं लाखों दिलों को जवां

हिन्दी सिनेमा के सदाबहार हीरो देवानंद साहब का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड के इस रोमांटिक हीरो की ना सिर्फ...
मोहब्बत के बादशाह देवानंद के 10 सदाबहार गीत, जो आज भी कर देते हैं लाखों दिलों को जवां

हिन्दी सिनेमा के सदाबहार हीरो देवानंद साहब का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड के इस रोमांटिक हीरो की ना सिर्फ फिल्में ही बल्कि उनकी अदायगी से भरे गाने भी काफी हिट हुए। मोहब्बत के बादशाह देवानंद ने हमें कई ऐसे बेहतरीन गानें दिए हैं, जिन्हें हम आज भी सुनना पसंद करते हैं...

देवानंद साहब के ये हैं सदाबहार गानें-  

 

अभी ना जाओ छोड़कर...के दिल अभी भरा नहीं...

 

 

मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया...

 


साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दोनों' का यह गीत मोहम्मद रफी और आशा भोसले की आवाज में गाया गया है। इस फिल्म में देवानंद के साथ साधना शिवदसानी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का 'अभी ना जाओ छोड़कर की दिल अभी भरा नहीं' ये गाना सुनते ही आप पुरानी यादों में खो जाएंगे। फिल्म 'हम दोनों' का ही एक और गाना है ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया’।

है अपना दिल तो आवारा...ना जाने किस पे आएगा

 

यह गाना फिल्म 'सोलहवां साल' का है। 'है अपना दिल तो आवारा' शानदार गाने को हेमंत कुमार ने गाया है। इस गाने को आरडी बर्मन ने संगीत दिया है। इस गीत को देवानंद और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था।

पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले...

 

 यह गीत फिल्म जॉनी मेरा नाम' का है। मशहूर गीत ‘पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले’ को किशोर कुमार ने अपनी आवज दी है। इस फिल्म देवानंद ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ रोमांस किया था।

फूलों के रंग से... दिल की कलम से...

यह गीत फिल्म 'प्रेम पुजारी' का है। किशोर कुमार ने इस गीत 'फूलों के रंग से..दिल की कलम से..' को अपनी आवाज़ दी है, जिसे आज भी सुनना पसंद है। फिल्म 'प्रेम पुजारी' में भी देवानंद ने वहीदा रहमान के साथ रोमांस किया था।

गाता रहे मेरा दिल... तू ही मेरी मंजिल...

 

क्या से क्या हो गया...

 

यह गीत 1965 की फिल्म ‘गाइड’ का है। इस गीत 'गाता रहे मेरा दिल' को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज देकर यादगार बनाया। इस फिल्म में भी देवानंद ने वहीदा रहमान के साथ अपनी अदायगी दिखाई है। इसी  फिल्म का एक और मशहूर गाना ‘क्या से क्या हो गया’ है।

देखो रुठा ना करो...बात नजरों की सुनो...

 


दिल का भंवर करे पुकार...प्यार का राग सुनो...

 

यह गीत 1963 की फिल्म ‘तेरे घर के सामने’ का है। इस गीत ‘देखो रुठा ना करो...बात नजरों की सुनो...’ के बोल मोहम्मद रफी ने लिखे हैं।

फूलों का तारों का...सबका कहना है...

 

यह गीत फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' का भाई-बहन पर गाया गया है। अक्सर गाए जाने वाले इस गीत 'फूलों का तारों का सबका कहना है' को किशोर कुमार ने गाया। इस गीत को आरडी बर्मन ने संगीत दिया है, वहीं, आनंद बक्शी ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

ये दिल ना होता बेचारा...कदम ना होते आवारा...

 

आसमा के नीचे...हम आज अपने पीछे...

 

यह गीत 1967 की फिल्म ‘ज्वेल थीफ़’ का है। ‘ये दिल ना होता बेचारा...कदम ना होते आवारा’ को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी है। एस.डी. बर्मन ने वहीं, इस गीत को संगीत दिया है, वहीं, देव आनंद और वैजयन्तीमाला पर फिल्माया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement