Advertisement

अमिताभ बच्चन की फिल्म "गुड बाय" हुई रिलीज

हिन्दी सिनेमा के सफल निर्देशक विकास बहल की फिल्म "गुड बाय" सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का...
अमिताभ बच्चन की फिल्म

हिन्दी सिनेमा के सफल निर्देशक विकास बहल की फिल्म "गुड बाय" सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, सुनील ग्रोवर, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना ने निभाई है।यह दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्टार रश्मिका मंदाना की पहली बॉलीवुड फिल्म है। 

"गुड बाय" की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जहां एक प्रिय व्यक्ति के दुनिया से चले जाने पर, परिवार के सदस्यों को रिश्तों की अहमियत समझ पाती है। उन्हें महसूस होता है कि किस तरह से परिवारिक रिश्तों की मजबूती बड़े से बड़े दुख को संभाला जा सकता है। यह फिल्म प्रत्येक परिवार की कहानी को खूबसूरती से बयां करती है। 

विकास बहल अच्छे और संवेदनशील विषयों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म भी दर्शकों को जरुर पसंद आएगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad